फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student beaten, teacher misbehaved

अराजकतत्वों ने कक्षा में घुसकर छात्र को पीटा, अध्यापकों से की बदसलूकी

Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
student beaten, teacher misbehaved
अराजकतत्वों ने कक्षा में घुसकर छात्र को पीटा, अध्यापकों से की बदसलूकी
विज्ञापन

रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बाहरी अराजकतत्वों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने कक्षा संचालन के दौरान एक छात्र की जमकर पिटाई की। कक्षा में पढ़ा रहे अध्यापक के साथ भी बदसलूकी की।

पिटाई से घायल छात्र ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट का केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है। बीकाम के छात्र ऋतिक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बा के रहने वाले चार युवक स्कूल में घुसकर उसकी जमकर पिटाई की। यह लोग कॉलेज में दादागीरी करते हैं। कॉलेज में दबदबा कायम करने के लिए छात्रों को डराते-धमकाते रहते हैं। कॉलेज में बाहरी गुंडा तत्वों के आतंक से छात्र भयभीत हैं। उनके दहशत से पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई बर्बाद हो रही है। छात्र की पिटाई कर रहे बाहरी तत्वों ने बीचबचाव करने गए दो अध्यापकों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर आशुतोष तिवारी, हिमांशु तिवारी और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज की है। इस बाबत प्रचार्य चंद्रभान वर्मा ने कहा कि कॉलेज में बवाल करने वाले स्कूल के छात्र नहीं हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज हो गई है। उन्होंने कहा कि अब कॉलेज में सभी बच्चों का आई कार्ड जांच करने के बाद ही परिसर मे प्रवेश दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र टडंन ने कहा कि आरोपियों की तलाश हो रही है। कॉलेज में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed