फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Struggle due to finding Corona suspect in Rudrapur

रुद्रपुर में कोरोना का संदिग्ध मिलने से हड़कंप

Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Struggle due to finding Corona suspect in Rudrapur
रुद्रपुर में कोरोना का संदिग्ध मिलने से हड़कंप
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में कोरोना का संदिग्ध मिलने से हड़कप मचा है। शनिवार को सीएचसी पर जांच कराने आए युवक में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पहुंचा दिया। वह एक सप्ताह पहले मुंबई से लौटा है। उसे सर्दी, खासी के साथ गले में खरास की शिकायत है।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का बेटा मुंबई में काम करता था। वह सात दिन पहले घर लौटा है । शनिवार को तबीयत खराब होने पर वह सीएचसी पर इलाज कराने आया। मरीज की जांच करने वाले चिकित्सक के अनुसार उसमें कोरोना के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। अब वह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रहेगा। उसके खून का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवक को सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खिचखिच की शिकायत है। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मरीज कुछ ही दिन पहले मुंबई से लौटा है, इसलिए कोरोना की जांच जरूरी लग रही है। उधर मरीज के देवरिया रेफर होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने की मांग की है। गांव वालों के अनुसार मुंबई से आने के बाद वह गांव के कई लोगों से मिलकर हालचाल ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed