फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Storm and rain caused problems due to waterlogging

Deoria News: आंधी बारिश से बिगड़ी व्यवस्था, जलभराव से हुई परेशानी

Sat, 30 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused problems due to waterlogging
देवरिया। जिले में शुक्रवार की भोर से शुरू हुई तेज आंधी और बारिश ने दोपहर तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले के उत्तरी हिस्से रामपुर कारखाना से लेकर देसही देवरिया तक बिजली संकट बना हुआ है। वहीं बनकटा और भटनी इलाके में भी तार पोल टूटने से आपूर्ति ठप है। सबसे अधिक नुकसान गौरी बाजार इलाके में हुआ। शहर से लेकर कस्बों तक जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

देवरिया शहर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर, पीडब्ल्यूडी और सिविल लाइंस इलाके में पानी भरा रहा। कई मोहल्लों में भी सड़कों पर बारिश का पानी भरने से शाम तक लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाटपाररानी कस्बे की सड़क पर नाले की तरह पानी बह रहा था। यही हाल नगर पंचायत लार का था। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में एक घर के अंदर से नाले का पानी तेज बहाव के साथ निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गर्मी से मिली राहत
इस तेज आंधी व बारिश के चलते तापमान ने गोता लगा दिया। शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस तापमान था जो शनिवार को बारिश के दौरान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। हालांकि बारिश खुलने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अभी दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed