फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stone pelting and firing in land dispute

भूमि विवाद में फायरिंग व पथराव, छह घायल

Sat, 07 Nov 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
stone pelting and firing in land dispute
भूमि विवाद में फायरिंग व पथराव, छह घायल
विज्ञापन

लार रोड/चनुकी। लार थाना क्षेत्र के कुंडावल तारा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में पथराव एवं फायरिंग हुई। पथराव में छह लोग घायल हो गए। घायलों का लार सीएचसी में उपचार कराया गया। बाहरी लोगों को गांव वालों ने घेर कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सलेमपुर, एसओ लार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देख कुछ लोग फरार हो गए। 32 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गांव में दहशत का माहौल है।

गांव के सुरेश मिश्र और लाल बाबू तिवारी के बीच भूमि का विवाद चल रहा है। शुक्रवार को सुरेश मिश्र की तरफ से बाहर के कुछ युवक पहुंचे। गांव वालों का कहना है कि उनके घर के पीछे पूरब तरफ ढाई डिसमिल आबादी की भूमि है। सुरेश मिश्र उसे अपनी कब्जेदारी बताते हैं। कुछ दिन पूर्व लाल बाबू तिवारी ने वहां कटरेन डाल दिया। सुरेश मिश्र के पक्ष में आए युवकों ने कटरेन उखाड़ कर फेंकने लगे। बाहरी युवकों का तांडव देख गांव वाले आक्रोशित हो गए। लोगों ने विरोध किया तो बाहरी युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच भीड़ में किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घर से तकरीब 32 लोगों को हिरासत में ले लिया। पथराव से घायल मंजू देवी, शत्रुघ्न तिवारी, संदीप, रोहित, मुन्नी देवी, लाल बाबू तिवारी, वीरभद्र तिवारी का इलाज लार सीएचसी में कराया गया। मौके पर पहुंचे सीओ श्रीयश त्रिपाठी, लार थानेदार टीजे सिंह व पीएसी के जवानों ने गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस बाबत एसओ टीजे सिंह ने बताया कि 26 बाहरी और छह गांव के लोगों को हिरासत में लिया गया है। फायरिंग से किसी को चोट नहीं आई है। पथराव दोनों तरफ से हुआ है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed