{"_id":"5dd819128ebc3e547c0d31df","slug":"stf-udisa-deoria-news-gkp3303236164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा प्रांत और गोरखपुर एसटीएफ ने तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा प्रांत और गोरखपुर एसटीएफ ने तीन को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा और गोरखपुर एसटीएफ ने तीन को हिरासत में लिया
शहर के रहने वाले हैं तीनों, पूछताछ के बाद एक को छोड़ा
तस्करी के किसी मामले में जांच करने जिले में आई थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उड़ीसा और गोरखपुर की एसटीएफ शुक्रवार को जिले में पहुंची। कोतवाली पुलिस के सहयोग से टीम ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। लंबी पूछताछ के बाद एक युवक को छोड़ दिया गया। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जिम्मेदारों ने कुछ भी बताने से इन्कार किया है।
उड़ीसा की एसटीएफ को वाहन तस्करों की तलाश थी। किसी माध्यम से सूचना मिली कि कुछ तस्कर देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वहां की एसटीएफ टीम गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर एसटीएफ के साथ टीम देवरिया सदर कोतवाली पहुंची। यहां की पुलिस के सहयोग से टीम ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। तीनों से लंबी पूछताछ की गई। देर शाम को टीम ने एक को छोड़ दिया। दो लोगों को अभी हिरासत में रखा गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उड़ीसा के कुछ हिस्सों से वाहन और प्रतिबंधित सामानों की तस्करी की जाती है। इसमें बड़ा रैकेट काम करता है। वहां की एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। इसमें देवरिया के कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इसी की जांच में टीम आई थी। हालांकि जिम्मेदार बताने से कतराते रहे। देर शाम को दोनों टीम गोरखपुर चली गई।
गांजा के साथ एक को पकड़ा
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने बरहज के जयनगर से एक शख्स को पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह गांजा की तस्करी करता है। उसके पास 15 किलोग्राम के करीब गांजा मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।