फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stated minister distribute seed kit

48 किसानों में वितरित हुई धान और उड़द की मिनी किट

Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
stated minister distribute seed kit
48 किसानों में वितरित हुई धान और उड़द की मिनी किट
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की गारंटी दे रही योगी सरकार : जयप्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत शनिवार को ब्लॉक सभागार में किसानों को धान और उड़द का बीज वितरित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने 40 किसानों में धान और उड़द की किट वितरित की।

कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक के किसानों को उन्नत सम्भा प्रजाति का 10 किलो बीज और केजी उड़द की चार किलो की किट दी गई। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने और भुखमरी पर विराम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा मिशन चला रही है। किसानों की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने दुरुस्त किया है। किसानों की उपज की एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीदारी हो रही है। गेहूं बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं, फसल बीमा योजना के तहत समस्त किसानों की फसल का बीमा कराया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसानों को खाद बीज और कीटनाशक दिया जा रहा है। भाजपा सरकार में किसान न केवल खुशहाल हैं, बल्कि कारगर कृषि नीति से मालामाल हो रहे हैं। इस अवसर पर बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को किसानों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जा रहा है। किसान उपयोगी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए विभाग संकल्पित है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के सलाहकार दिग्विजय नाथ सिंह ने किसान उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र पांडेय, एडीओ एजी धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सदानंद, शिरोमणि त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, रामसंतोष शुक्ल, दिवाकर निषाद, महेश मणि, वैभव शोले, अनिरुद्ध चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, देवेंद्र सिंह, राजीवन, अखंड प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed