फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state woman hockey will be played in deoria

Deoria News: इसी माह होगी राज्य स्तरीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता

Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
state woman hockey will be played in deoria
खेल निदेशालय ने सत्र के अंतिम दौर में जिले को सौंपी मेजबानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय और यूपी हॉकी संघ की देखरेख में इसी माह जिले में महिला हॉकी आमंत्रण स्टेट प्रतियोगिता कराने की तैयारी चल रही हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न जगहों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसे लेकर जिला हॉकी संघ भी जुट गया है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित होने की उम्मीद है।
पिछले सत्र की ही तरह इस बार भी खेल निदेशालय ने देवरिया को आमंत्रण स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले वर्ष यह एक से पांच फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई थी। संघ के प्रयास से पुन: इसी माह में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 10 टीमों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लखनऊ छात्रावास, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, झांसी मंडल, सहारनपुर, अयोध्या, बरेली, प्रयागराज, बस्ती व मऊ मंडल के अलावा एक टीम मेजबान देवरिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के सचिव और पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी अकरम सिद्दीकी ने शनिवार को बताया कि महिला आमंत्रण स्टेट प्रतियोगिता कराने की योजना बन रही है। खेल विभाग से समन्वय स्थापित कर इसी माह में प्रतियोगिता कराई जाएगी। जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

कोट
खेल निदेशालय ने जिले को एक और स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। इसके अंतर्गत आमंत्रण महिला हॉकी होगी। इसके पूर्व 14 से 16 फरवरी तक जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती होगी। इसके बाद हॉकी की तिथि निर्धारित की जाएगी।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed