{"_id":"631796087c54a142c17fdbaf","slug":"state-woman-game-selction-dates-declared-deoria-news-gkp4496270133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल की तिथियां घोषित चयन ट्रायल की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल की तिथियां घोषित चयन ट्रायल की तिथियां घोषित
विज्ञापन
प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल की तिथियां घोषित
इस माह में अयोध्या, गोरखपुर, आगरा व जौनपुर में होनी हैं महिला खेल प्रतियोगिताएं
जनपदीय ट्रायल में महिला खिलाड़ी ही करेंगी प्रतिभाग, आयु प्रमाणपत्र लाना होगा अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए जनपद व मंडल ट्रायल की तिथियां मंगलवार को घोषित कर दी गईं। ट्रायल के समय आयु के लिए आधार या जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि 18 से 19 सितंबर तक महिला स्टेट तैराकी एवं टेबल टेनिस अयोध्या में होगी। इसके लिए जिला ट्रायल 14 सितंबर को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में एवं मंडल ट्रायल 16 सितंबर को गोरखपुर में होगा। 18 से 20 सितंबर तक गोरखपुर में बास्केटबाल एवं हैंडबाल महिला स्टेट होगी। इसके लिए जनपदीय टीम का 12 सितबंर को सुबह 10 बजे देवरिया स्टेडियम एवं मंडल ट्रायल 14 सितंबर को गोरखपुर में होगा।
26 से 28 सितंबर तक आगरा में कबड्डी एवं जिम्नास्टिक होगा। इसके लिए जिला ट्रायल 14 सितंबर को एवं मंडलीय चयन 16 सितंबर को होगा। 26 से 28 सितंबर को जौनपुर में खो-खो एवं वॉलीबाल महिला प्रतियोगिता होगी, इसके लिए जनपद टीम का चयन 22 सितंबर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एवं मंडल टीम 24 सितंबर को गोरखपुर में सुबह 10 बजे से चुनी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्य इस चयन ट्रायल में संबंधित खेलों की खिलाड़ियों को भेज सकते हैं। जनपदीय चयन में केवल जिला निवासी खिलाड़ी ही भाग लेंगी। वहीं, मंडल ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार या जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।