फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state minister taken meeting

आंगनबाड़ी केंद्रों को जनप्रतिनिधि लें गोद- प्रतिभा शुक्ला

Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
state minister taken meeting
डाक बंगले में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करती बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य म? - फोटो : DEORIA
विधवा पेंशन-कन्या सुमंगला योजना में न हो लापरवाही
विज्ञापन

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को जनप्रतिनिधि गोद लें और उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान करने में सहयोग दें। सभी ब्लॉकों में एक-एक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की जाए। यदि किसी तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उन्होंने विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाए। कार्ययोजना के पूर्ण होने के पश्चात सभी आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपने भवन में चलेंगे। राज्य मंत्री ने कन्या सुमंगला योजना तथा विधवा पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न हो। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निजी संस्थाओं को सीएसआर फंड के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने जनपद में विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में तीन पोषण पुनर्वास केंद्र क्रमश: रुद्रपुर, देसही देवरिया और देवरिया स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सैम किट का वितरण जनपद के 2942 बच्चों में किया गया है। जनपद में 3243 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 122 नए भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है, जिस पर मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया। डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों को परखने के लिए 10 बिंदुओं की मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीपीओ प्रोबेशन अनिल कुमार आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed