फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   State level wrestling competition will be held in GIC from 25th to 29th.

Deoria News: 25 से 29 तक जीआईसी में होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
State level wrestling competition will be held in GIC from 25th to 29th.
देवरिया। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 25 से 29 सितंबर तक राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले महीने गोरखपुर में आयोजित बैठक में देवरिया जिले को इस बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई थी। आयोजन को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भारतीय (फ्री-स्टाइल) और ग्रीको-रोमन स्टाइल में मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। सामान्य (फ्री-स्टाइल) कुश्ती के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको-रोमन कुश्ती वर्ग में केवल 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ही अपने दांव-पेच दिखाएंगे। प्रत्येक वर्ग में 10-10 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रत्येक मंडल से इवेंट के अनुसार करीब 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। हालांकि सभी सभी मंडल से सभी इवेंट में प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल होंगे। इसकी संभावना कम है।प्रदेश भर के 18 मंडलों से आए 40 आफिशियल भी प्रतिभाग करेंगे।

यहां ठहरेंगी टीमें : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को शहर के अंदर विद्यालयों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। बालक वर्ग की टीमें महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज, बीआरडी इंटर काॅलेज, एसएसबीएल इंटर काॅलेज और कलिंद बिहार इंटर काॅलेज में ठहरेंगीं। बालिका वर्ग की टीमें कस्तूरबा राजकीय इंटर काॅलेज देवरिया, आदर्श बालिका इंटर काॅलेज में ठहरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed