फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state general minister gave mantra to workers to win booths

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र

Mon, 19 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
state general minister gave mantra to workers to win booths
प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजकों की बैठक सोमवार को कसया रोड स्थित विवाह भवन में हुई। प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीत गए तो चुनाव में जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में भाजपा सरकार बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान तीन बैठकों का क्रम चला। पहली बैठक में बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक, कार्यकर्ता गण, दूसरी बैठक में सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और तीसरी बैठक चुनाव संचालन समिति एवं व्यवस्था संचालन समिति की हुई। इसमें उन्होंने सरकार की 126 प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंच कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताने का आह्वान किया। कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा सभी पदों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। बैठक में सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, बेसिक शिक्षा मंत्री एवं चुनाव के प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, प्रदेश मंत्री व चुनाव प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, विधायक सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed