राज्य कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने सदर तहसील पहुंचकर सभा की।
इसमें सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। आज से कर्मचारी दो दिन पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे।
जिला इकाई के अध्यक्ष जयनारायण यादव, मंत्री अशोक कुमार पांडेय, इंजीनियर केएन राय, इजीनियर मारकंडेय तिवारी, सिंचाई संघ के नेता शिवप्रसाद यादव, धर्मेंद्र यादव और रमेश प्रसाद की अगुवाई में सिंचाई विभाग से सुबह 11 बजे से बाइक जुलूस निकला। यहां से जुलूस होम्योपैथी, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, रोडवेज, कलेक्ट्रेट, कोषागार, जिला पंचायत, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कृषि भवन, विकास भवन, जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, नगर पालिका परिषद होते हुए सदर तहसील पहुंचा।
यहां सभा का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारी नेताओं ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सभी भत्तों की समानता, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, राज्य कर्मचारियों को सात, 14 और 20 वर्ष कुल सेवा पर तीन पदोन्नति ग्रेड वेतनमान की मांग की। स्नातक कर्मचारियों को 4600, तकनीकी सवंर्ग को 4800 ग्रेड वेतन, हाईकोर्ट के आदेेश में तयशुदा सफाई कर्मचारी, संग्रह अमीन, लिपिक संवर्ग को कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर आवश्यक आदेश जारी किया जाए। राज्य कर्मचारियों का कहना था कि 22 और 23 दिसंबर को सभी राज्य कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर कार्यालयों में तालाबंदी करेंगे। इसके बाद सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचकर गेट मीटिंग में भाग लेंगे। बाइक जुलूस में रणवीर सिंह, भागवत यादव, घनश्याम उपाध्याय, गयासुद्दीन, सतीश शुक्ल, ऋषिकेश मिश्रा, ओंकारनाथ दुबे, गिरिजेश चंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र राव, धर्मेंद्र साहनी, रामकेवल यादव, देवेंद्र उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, राघव सिंह आदि शामिल रहे।