{"_id":"6248936f5488990461126b87","slug":"staged-dharna-against-price-hike-salempur-news-gkp431983284","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ माकपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ माकपा ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ माकपा ने दिया धरना
सलेमपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी चौक पर धरना दिया। टूटी सड़कों की मरम्मत, पिंडी-डुमरी में पीपा का पुल लगाने व भागलपुर के जर्जर पुल को ठीक कराने की मांग की गई।
माकपा राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी के जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। 10 दिनों में नौ बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने टोल टैक्स में भारी वृद्धि की है। आमजनता महंगाई से जूझ रही है। 800 से अधिक दवाइयों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। धरने को हरे कृष्ण कुशवाहा, तारा देवी, संजय कुमार गोंड, बलविंदर मौर्य, बिरजू गुप्ता, अनिल कुमार यादव, राजेंद्र गुप्ता, श्री राम कुशवाहा, सुशील यादव, गुड्डू पासवान, नियाज अहमद, अलगू प्रसाद, सद्दाम मफ्फसा, गंगा देवी, लीलावत देवी, लालू प्रसाद, राजकुमारी देवी, सिकंदर, मुकेश कुमार शाह, लालचंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
माकपा ने सौंपा ज्ञापन
भाटपाररानी। माकपा के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को जिला मंत्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में स्थानीय इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों और दवा आदि के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजपति वर्मा को सौंपा। इस दौरान चंद्र भान यादव, धर्मवीर यादव, परमहंस प्रजापति, पौहारी, मथुरापुरी, रामनरेश, जयप्रकाश कुशवाहा, चंद्र भान अहीर, चंद्र भान कुशवाहा, विश्राम चौरसिया, नवल बिहारी, नथुनी कुशवाहा आदि शामिल रहे।