{"_id":"62b205dd5f54367f7b170309","slug":"staged-dharna-against-agnipath-yojna-salempur-news-gkp441141828","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में खेत मजदूर यूनियन ने गांधी चौक पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में खेत मजदूर यूनियन ने गांधी चौक पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में खेत मजदूर यूनियन ने गांधी चौक पर दिया धरना
सलेमपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर नगर के गांधी चौक पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी को सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यह अग्निपथ योजना असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक तरीके से देश पर लादी जा रही है। उन्होंने अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन तत्काल रद्द करने की मांगी की। गिरफ्तार आंदोलनकारियों को रिहा कर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेना में स्थायी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। प्रेमचंद यादव ने कहा कि हम देश के सारे छात्रों और नौजवानों से अपील करना चाहते हैं कि वह हिंसात्मक कार्रवाई से दूर रहें और लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर इस सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेने के लिए मजबूर करें। हरेकृष्ण कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। आज 8 साल इस सरकार को बीत चुके हैं इस हिसाब से 16 करोड़ लोगों को रोजगार देना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए थी, लेकिन यह सरकार अग्निपथ योजना के नाम पर देश के सारे नौजवानों से धोखा कर रही है। नियाज अहमद ने कहा कि यह मंदिर मस्जिद की जगह रोजी रोजगार की बात होनी चाहिए। धरने की अध्यक्षता सुशील यादव ने की। सभा को रियाज अहमद, जावेद, अनिल यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन बलविंदर मौर्य किया। इस दौरान संजय कुमार, राजेश कुमार भारती, राम सुशील यादव, राजेंद्र गुप्ता, रामायण यादव, गंगा देवी, राम छोटू चौहान, विंध्याचल, तारा देवी, लीलावती, रामदेव, धाना देवी, रामविलास राजभर, कलावती देवी, केदारपाल, सुरेश राजभर आदि मौजूद रहे।
किसान सभा ने अग्निपथ योजना के विरोध में सौंपा ज्ञापन
फोटो समाचार
भाटपाररानी। अग्निपथ योजना का किसान सभा के नेताओं ने मंगलवार को विरोध जताया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी अरुण कुमार वर्मा को सौंपा। किसान सभा ने इस योजना को देश विरोधी और जनविरोधी बताया है। कहा है कि भारत के दो करोड़ों युवाओं को रोजगार दिलाने में केंद्र सरकार अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही है। यह योजना की कार्यकुशलता, रोजगार की गुणवत्ता और सैन्य बलों की दक्षता पर विनाशकारी प्रभाव डालेगा। इसमें किसान सभा युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ है। केंद्र सरकार रोजगार की तलाश में घूम रहे निर्दोष युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने भर्ती पर प्रतिबंध को हटाने तथा इस योजना को ठंडे बस्ते में डालने की मांग की है। इस दौरान साधु शरण, अवधेश सिंह, सत्यनारायण, वशिष्ठ कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, बृजानंद यादव आदि मौजूद रहे।