फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stabbed in minor dispute

वाहन खड़ा करने के विवाद में चाकू से हमला

Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
stabbed in minor dispute
वाहन खड़ा करने के विवाद में चाकू से हमला
विज्ञापन

बघौचघाट। वाहन खड़ा करने के विवाद में एक युवक को कुछ लोगों ने दौड़ाकर चाकू मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पथरदेवा पीएचसी लाए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा क़स्बा निवासी गोलू मद्देशिया (30) बुधवार की रात शराब की दुकान पर किसी काम से गया था। वहां गाड़ी खड़ी करने के लिए कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक व्यक्ति चाकू से हमला कर दिया। गोलू को पेट व पीठ में कई जगह जख्म हो गए। वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed