{"_id":"62bc8e4ecc18e21b536826c4","slug":"st-students-will-get-cycle-and-dress-deoria-news-gkp442076174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटी छात्राओं को मिलेगी साइकिल और यूनीफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटी छात्राओं को मिलेगी साइकिल और यूनीफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटी छात्राओं को मिलेगी साइकिल और यूनीफार्म
देवरिया। जिले के माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह, नौवीं एवं 11वीं में अध्ययनरत छात्राओं को इस सत्र में शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए साइकिल और यूनिफार्म दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में डीआईओएस से छात्राओं की सूची मांगी गई है। निर्धारित आवेदन पत्र पर छात्रा के अंक प्रमाण पत्र, उसके या पिता के नाम पर जारी जाति प्रमाण पत्र को देना अनिवार्य शर्त रखी गई है।
सत्र 2022-23 में यूनिफार्म एवं बाइसिकिल योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति की कक्षा छह, नौवीं एवं 11 वीं में अध्ययनरत छात्राओं को यूनिफार्म व साइकिल दी जानी है। पात्रों को ही इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से वहां की इस वर्ग की छात्राओं के संबंध में सभी जानकारी निर्धारित प्रारूप पर ही देनी है। इसके अंतर्गत विद्यालय का नाम, छात्रा एवं पिता का नाम, वर्तमान कक्षा, छात्रा की जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, विगत कक्षा की अंकतालिका, प्राप्तांक व प्रतिशत, प्रधानाचार्य की संस्तुति आदि का विवरण देना है। प्रभारी एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में कक्षा छह, नौवीं एवं 11वीं में अध्ययनरत एसटी वर्ग की छात्राओं के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों से निर्धारित प्रारूप पर डाटा देने को कहा गया है।