{"_id":"5f59156a8ebc3e81b859ee53","slug":"sports-training-will-be-start-in-october-deoria-news-gkp3649281194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से खेल प्रशिक्षण शिविरों के शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली से खेल प्रशिक्षण शिविरों के शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से ही बंद चल रहे हैं खेल प्रशिक्षण एवं छात्रावास
खेल निदेशालय की ओर से मांगी गईं पिछले सत्र में प्रशिक्षकों की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्टेडियम में संचालित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण को पुन: शुरू करने की तैयारी खेल निदेशालय की ओर से की जा रही है। लॉकडाउन के बाद से ही ये बंद चल रहे हैं। इसके लिए सभी प्रशिक्षकों के पिछले सत्र की उपलब्धियां मांगी गईं हैं। खेलों के साथ ही हॉस्टल को भी सोशल डिस्टेंसिंग के बीच फिर से चालू किए जाने की योजना बन रही है। नई कवायद से खिलाड़ियों के साथ बेरोजगार हो गए प्रशिक्षकों को भी फायदा होगा। साथ ही स्टेडियम में फिर से खेल का माहौल बनेगा। उम्मीद है कि एक अक्तूबर से खेल शिविर पुन: शुरू किए जाएंगे।
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉकडाउन के बाद से ही संचालित नौ खेलों के प्रशिक्षण शिविर को बंद कर दिया गया। मार्च के बाद से ही यहां प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। स्टेडियम में खेल गतिविधियां पिछले कई माह से पूरी तरह ठप हैं। सुबह-शाम अभ्यास की छूट शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ दी गई है। इसको लेकर खिलाड़ी जहां परेशान हैं, वहीं, नए सत्र में खेल प्रशिक्षण आरंभ नहीं होने से अप्रैल माह से ही विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए। बीच में उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला स्तर पर खेल प्रोत्साहन समिति से प्रशिक्षकों को मानदेय देने की मांग प्रमुखता से उठाई भी, हालांकि, गोरखपुर व कानपुर जिले को छोड़कर कहीं के खेल अधिकारियों ने इस संबंध में कोई ठोस पहल नहीं की। अब खेल निदेशालय की ओर से फिर से इसे प्रारंभ किए जाने की कवायद शुरू की गई है।
पिछले सत्र में संचालित हुए थे नौ खेलों के प्रशिक्षण
स्टेडियम में पिछले सत्र में एथलेटिक्स, हैंडबॉल, कुश्ती, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, हॉकी के प्रशिक्षण चले। सत्र 2020-21 के लिए इन्हीं प्रशिक्षकों का नवीनीकरण किया जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते किसी खेल का शिविर अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
खेल राज्यमंत्री ने दिया बयान, अधिकारी बोले-आदेश आते ही होगा पालन
प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने तीन दिनों पूर्व एलान किया था कि पहली अक्तूबर से प्रशिक्षण शिविरों को शुरू किया जाएगा, जो इस सत्र में मार्च तक चलेगा। इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। उधर, जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने कहा कि खेल निदेशालय ने पूर्व में प्रशिक्षकों की उपलब्धि मांगी थी, इसे भेज दिया गया है। निदेशालय का जैसा आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा।