फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   special scholarship for science commerc humanity

विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग में मिलेगी विशेष छात्रवृत्ति

Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
special scholarship for science commerc humanity
विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग में मिलेगी विशेष छात्रवृत्ति
विज्ञापन

उच्च शिक्षा प्राप्त करने में होगी मददगार, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करना होगा आवेदन
संबंधित विद्यार्थी 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बोर्ड परीक्षा- 2022 के इंटर में विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग में बेहतर अंक पाने वालों को उच्च शिक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विज्ञान वर्ग में अधिकतम 347, वाणिज्य में 341 एवं मानविकी में 321 तक प्राप्तांक वाले विद्यार्थी ही इसके लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेने पर ही इसके पात्र होंगे।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस वर्ष यूपी बोर्ड से इंटर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए यह पहल की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 में उत्तीर्ण हुए वे परीक्षार्थी जिन्होंने विज्ञान वर्ग में 347/500, वाणिज्य वर्ग में 341/500 एवं मानविकी वर्ग में अधिकतम 321/500 अंक प्राप्त किए गए हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने सोमवार को बताया कि इंटर पास हुए विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति शुरू की गई है, ताकि वह उच्च शिक्षा सहूलियत के साथ ले सकें। किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित छात्र के रूप में संबंधित छात्र ने प्रवेश लिया हो, निर्धारित योग्यता के साथ यह शर्त भी इसमें जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी अन्य संबंधित जानकारी शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट स्कालरशिप्स डॉट जीओवी डॉट इन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकृत होंगे। इसके लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी अपना आधार अपने राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा से अवश्य लिंक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed