फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   special campain to control communicable diseases

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, दिलाई गई शपथ

Sun, 03 Apr 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
special campain to control communicable diseases
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

देवरिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में फीता काटकर किया और झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव यादव, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुपोषित भी होंगे चिह्नित
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह विभागों का समेकित प्रयास होगा
जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि, सिंचाई विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जांच की
बरहज। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में संचारी रोग से बचाव के लिए छिड़काव, साफ-सफाई आदि कार्य कराए जा रहे हैं। शनिवार को एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह ने सहयोगियों के साथ गांवों की जांच किया। कुछ गांवों में कार्य में शिथिलता मिलने पर हिदायत दी।
बीडीओ चंद्रभूषण यादव के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने सचिव अजीत विक्रम सिंह के साथ कपरवार, लबकनी गंगा, बड़का गांव सहित अन्य गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालियों की साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव आदि के बारे में जानकारी ली। टीम ने गांवों में संचारी रोग फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कैलाश, राधेश्याम, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

रैली निकाल संचारी व दस्तक रोग के बारे में किया जागरूक
भटनी। 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक परिसर से शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को बीडीओ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से संचारी रोग फैलने के कारण व इससे बचाव के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। खण्ड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि दिमागी बुखार व अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान दो अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसी के साथ 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के जरिये दिमागी बुखार सम्बंधित शिक्षा एवं व्यवहार परिवर्तन के संदेश गांव के हर एक घर और परिवार तक पहुंचाने का कार्य आशा कार्यकर्ता व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने में आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षकों, ग्राम प्रधान की अहम भूमिका है। बीपीएम शिव दयाल यादव ने बताया कि अभियान में टीबी के लक्षण युक्त मरीजों को खोजकर उनका उपचार करने हेतु सामुदायिक केन्द्र पर रेफर किया जाएगा। इस अवसर पर बीईओ बीरबल राम, एडीओ पंचायत आनन्द स्वरूप पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, यूनिसेफ से बृजेश गुप्त, श्याम नारायण, रानी यादव, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अजय दीक्षित, प्रमोद कुमार मिश्र, पवन विश्वकर्मा, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed