{"_id":"60c102cf8ebc3ee46310627e","slug":"sp-teaches-lession-of-discipline-deoria-news-gkp3975163102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने रिक्रूट्स को पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने रिक्रूट्स को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने रिक्रूट्स को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
देवरिया। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स को विभाग के अनुशासन और प्रशिक्षण के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग के साथ पूरा करें। इस समय की सीख पूरी जिंदगी में काम आती है।
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे 111 पुरुष पुलिस और 68 महिला पुलिस अभ्यर्थियों के सम्मलेन में एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन का एक विशेष महत्व होता है। उसकी महत्व को समझाते हुए बताया कि भविष्य में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जहां पर अनुशासन का एक विशेष स्थान होगा। अनुशासन में ही रहकर प्रशिक्षण को प्राप्त करना है। विभाग में अनुशासन हीनता के लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्राविधान है। इसमें कदापि ढिलाई नहीं की जाती है। वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।