फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp state president criticises bjp and congress party

भाजपा और कांग्रेस पर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा-भाजपा कांग्रेस की बड़ी बहन

Sun, 12 Sep 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
sp state president criticises bjp and congress party
भाजपा और कांग्रेस पर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा-भाजपा कांग्रेस की बड़ी बहन
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ने अपने कुल 15 साल के शासन में देश पर महंगाई थोप दी है। मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री को तानाशाह बताते हुए कहा कि उन्हें किसानों से ज्यादा पूंजीपतियों से लगाव है। भाजपा, कांग्रेस पर खूब बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कांग्रेस की बड़ी बहन बताया।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली, पढ़ाई, दवाई, कीटनाशक दवाएं सहित अन्य सभी जरूरी सामान महंगे हो गए हैं। मन की बात पूरे देश से करने वाले प्रधानमंत्री दिल्ली में एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। और नहीं तो आंदोलन कर रहे इन किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी, गुंडा, मवाली जैसे शब्दों से नवाजा जा रहा है।
विज्ञापन

वह शनिवार की शाम को किसान, नौजवान, पटेल, पिछड़ा वर्ग क्रांति रथयात्रा के देवरिया पहुंचने पर स्वागत से अभिभूत दिखे। कसया रोड स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। कहा कि नौजवानों का उत्साह देखकर पता चल रहा है कि वर्ष 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। वर्ष 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में रोजगार, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, किसानों को समय से उचित मूल्य पर खाद व बीज, बिजली व्यवस्था, सड़क, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2014 में मोदी ने कहा था कि किसानों की आय को दुगुना व महंगाई कम करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सहित नरेंद्र मोदी के कुल 15 साल के कार्यकाल में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि आम से लेकर खास तक इससे परेशान हो गए हैं। किसानों की लागत बढ़ गई है। जो किसान दिल्ली में एक साल से आंदोलन कर रहे हैं, उनकी बात सुनने की बजाय प्रधानमंत्री अपने पूंजीपति मित्रों की हां में हां मिलाने में लगे हुए हैं। पूंजीपतियों के हाथों देश के कई उपक्रमों को बेचा जा रहा है। सभी के खाते में 15 लाख एवं हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर आई सरकार के इस रवैए से आज नौजवान हताश है। मुलायम सिंह यादव शुरू से ही कहा करते थे कि भाजपा दोमुंहे चरित्र वाली पार्टी है। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, चौ.चरण सिंह, राममनोहर लोहिया के संघर्षों की बदौलत देश को आजादी मिली। भाजपा के शासन में किसानों, विद्यार्थियों की हालत सोचनीय हो गई है। भाजपा कांग्रेस की बड़ी बहन है। पीएम तानाशाह हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी बेलगाम होकर विपक्ष को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताते हैं, विरोध करने वालों के घर छापा डलवा देते हैं। ऐसी बेलगाम सरकार को उखाड़ फेकने का वक्त आ गया है। नौजवानों का जोश व उत्साह बता रहा है कि वह भाजपा को हटाने के पूरे मूड में है। किसानों, नौजवानों, छात्रों के साथ धोखा करने वाली इस सरकार की ईट से ईट बजाने का संकल्प सभी को मजबूती से लेना होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.दिलीप यादव एवं संचालन मुराद अली बेग ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम को एमएलसी रामसुदंर दास, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह खोखा, सपा नेता मैनुद्दीन खां, संतोष यादव सन्नी, अखिलेश कटियार, हारुन अली, पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ भाई, मनबोध प्रसाद, गजाला लारी, विजयलक्ष्मी गौतम, गुंजन यादव, राजेंद्र मौर्य, पीडी तिवारी, बेचूलाल चौधरी, हृदयनारायण जायसवाल, रामप्रवेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ओपी यादव, बृजेश यादव, मनीष सिंह, साहू ध्रुव गुप्ता, गोपालजी यादव, विजय रावत, व्यास यादव, जयश्री यादव, अवनीश यादव, शुभनारायण प्रसाद, बजरंगी सिंह, मनोज यादव, रणवीर यादव, अशोक कुशवाहा, तेजप्रकाश जायसवाल, सुभाष कबाड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कार्यकर्ताओं को खूब सहेजा
संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। कहा कि सपा को मजबूत करने के लिए अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची देंखे, ठीक करें, नए लोगों का नाम जुड़वाएं, बुजुर्गों के पास जाकर उन्हें नीतियों को बताएं। चुनाव के पूर्व कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवा लें, क्योंकि तभी वह एजेंट बन पाएंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही मंच पर दिखी धक्का मुक्की और होड़
कार्यकर्ताओं के सुबह 11 बजे से लंबे इंतजार के बाद शाम सवा पांच बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष मंच पर पहुंचे तो अधीर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देने की होड़ सी लग गई। मंच पर इतनी भीड़ हो गई कि जगह ही कम पड़ गई। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाते रहे, लेकिन कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही ऐसी अनुशासनहीनता लोगों में चर्चा का विषय रही।
कसया ओवरब्रिज के पास जेपी जायसवाल ने किया स्वागत
कसया ओवरब्रिज के पास शाम को पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष रामनगेंद्र यादव, बजरंग बहादुर सिंह, आफताब आलम, दीनानाथ यादव, शुभनारायण प्रसाद, रामलखन यादव, छोटेलाल चौहान, वृद्धि चौहान, अनिल शर्मा, इम्तियाज, गुड्डु यादव, हृदयांशकर यादव, सुरेंद्र चौरसिया, रविंद्र निषाद, रामअशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में मैनुद्दीन खान ने किया स्वागत
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के गढ़रामपुर चौराहे पर सपा नेता मैनुद्दीन खां ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां, करीब 500 महिलाओं और कार्यकर्ता ने उनकी आगवानी की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया और सपा को मजबूत करने को कहा। स्वागत करने वालों में विक्रम गुप्ता, जुबेर अहमद, शहाबुद्दीन खान, अजय मद्धेशिया, नुरुल हुदा, शमशाद भाई, जमरूद्दीन, शोएब, सोहेल आदि शामिल रहे।

पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद ने भी किया स्वागत
सपा के पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद ने भी अपने काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान राजन यादव, राजेश निषाद, मनोज निषाद, प्रवीण, राजू निषाद, पन्नालाल निषाद, रामसेवक यादव, दया निषाद, परशुराम निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed