{"_id":"5dd818698ebc3e54791d90d2","slug":"sp-office-in-deoria-deoria-news-gkp330322684","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय पर महिला ने किया आत्महत्या प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय पर महिला ने किया आत्महत्या प्रयास
विज्ञापन
रामपुर पांडेय गांव की तारा देवी को एसपी ने आश्वासन दिया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी आफिस पर महिला ने आत्मदाह प्रयास किया
पति जेल में, पड़ोसियों पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप
रामपुर कारखाना के पांडेयपुर गांव की रहने वाली हैं पीड़ित महिला
महिला थाना प्रभारी और रामपुर एसओ को एसपी ने मौके पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना पुलिस की लापरवाही से क्षुब्ध एक महिला शुक्रवार को आत्महत्या करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंच गई। एसपी ने उसकी फरियाद ठीक से नहीं सुनी तो वह मिट्टी का तेल निकाल कर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगीं उसी दौरान मौके पर मौजूद महिला सिपाहियों ने देखा और छीन लिया। एसपी गाड़ी से उतरकर महिला को जेल भेजने के लिए तत्काल महिला थाना प्रभारी शोभा सिंह सोलंकी को बुला लिया। जेल जाने की बात सुनकर महिला गिड़गिड़ाने लगीं। खैर बाद में एसपी को दया आ गई उन्होंने महिला थाना प्रभारी शोभा सिंह सोलंकी और रामपुर कारखाना एसओ राजेश सिंह को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी। दोनों ने महिला की शिकायत को सही बताया है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पांडेयपुर गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी छट्टू प्रसाद शुक्रवार की दोपहर अपनी बेटियों और गांव के कुछ लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। कार्यालय से बाहर निकले एसपी से वह रो-रोकर गुहार लगाने लगी। उसने बताया कि पति एक साल से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद हैं। पति को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले लोग 15 नवंबर की रात मेरा टीनशेड तोड़कर कब्जा कर लिए हैं। एसओ से शिकायत की तो उन्होंने गाली देकर भगा दिया और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने जांच कराने की बात कह अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। इसी दौरान तारा देवी अपने पास झोले में रखा मिट्टी का तेल निकालने लगीं। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी प्रतिमा मिश्र और संध्या ने देख लिया। तारा से मिट्टी के तेल का बोतल छीन लिया। एसपी ने पीड़ितों को ही जेल भेजने की धमकी दी तो वे गिड़गिड़ाने लगीं। बोलीं कि मजदूरी कर किसी तरह परिवार की जीविका चलाती हैं। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला की मदद की जाएगी।