फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp inspected security of bihar border

एसपी ने बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों की परखी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp inspected security of bihar border
एसपी ने बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों की परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

देवरिया। एसपी संकल्प शर्मा ने मंगलवार की पूरी रात बिहार सीमा से सटे जनपद के थाना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। आधी रात को एसपी ने बिहार सीमा स्थित थानों और चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। एसपी को देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारियों की लोकेशन ली। कार्यालय में मौजूद मुंशी से एसपी ने पूछा कि बिना मुकदमा के कितने को बैठाए हो। मुंशी बगले झांकने लगा।

रात करीब 11 बजे के एसपी सड़क पर निकल पड़े। उन्होंने सबसे पहले खुखुंदू थाना कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। रात में बाजार गश्त का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर, रामपुर बुजुर्ग, खामपार के भिंगारी बाजार पहुंचे। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। एसपी ने रात में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी। कहा कि हर आने-जाने वाले पर नजर रखें। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट, नाइट पेट्रोलिंग और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। उन्होंने थाना प्रभारियों से रात के समय सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। घटना के लिए थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने रात्रि भ्रमण के दौरान कार्यालय, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। एक थाने के अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। एसपी ने थानाध्यक्ष को टॉप-10 अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed