फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp dr. shripati mishra awarded president police padak

एसपी को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक

Tue, 25 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sp dr. shripati mishra awarded president police padak
एसपी को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक
विज्ञापन

देवरिया। गणतंत्र दिवस पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं डीजीपी का सर्वोच्च सम्मान चिह्न प्लेटिनम से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महुआडीह थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान मेडल दिया जाएगा।
इस वर्ष भी बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस श्रेणी में जिले के पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजीपी प्लेटिनम चिह्न दिया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2015 में एसपी को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा मेडल, वर्ष 2019 में पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न सिल्वर एवं वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न गोल्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा महुआडीह एसओ विपिन मलिक, दरोगा (प्रधान लिपिक) भुवनेश राय, मीडिया सेल में तैनात सिपाही दीपक सिंह को डीजीपी सिल्वर सम्मान मिला है। मुख्य आरक्षी हरेंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, चालक मुख्य आरक्षी जय प्रकाश सिंह यादव और अजय कुमार सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस लाइंस में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एसपी और जिलाधिकारी एएसपी राजेश कुमार सोनकर, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कपिल मुनी सिंह, विनय कुमार यादव, नगर पालिका के ईओ रोहित सहित 118 पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed