फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp backward prakoshth sammelan

सपा की सरकार बनी तो दवाई-पढ़ाई मुफ्त

Mon, 27 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
sp backward prakoshth sammelan
बैकुंठपुर में सपा के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एव - फोटो : DEORIA
सपा की सरकार बनी तो दवाई-पढ़ाई मुफ्त
विज्ञापन

बैकुंठपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन में बोले डॉ. राजपाल कश्यप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैकुंठपुर में सोमवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पेंशन तीन गुना होगी, आपके बच्चों की दवाई, पढ़ाई मुफ्त होगी, 300 यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलेगी और इस प्रदेश के दस लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी सेवाओं की नसबंदी कर रही है। ऐसी सरकार जो नौकरी की परीक्षा भी सही से नहीं करा सकती, उसे नौजवान कैसे बर्दाश्त करेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है। विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि पिछड़ों में जागृति पैदा हो गई है। यहां मौजूद हुजूम इस बात का प्रमाण है। प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज को बड़े-बड़े सपने दिखाए और अवसर आते ही उसे खींच लिया। पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि हमने विधायक रहते गंडक नदी पर पांच पुल बनवाए, सड़कें बनवाईं, 132 केवीए का विद्युत सब स्टेशन और ग्राम सभा बरियारपुर को नगर पंचायत बनवाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रमाकांत निषाद एवं संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। सम्मेलन को पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, कनकलता सिंह, राम भुआल निषाद, सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, अनुग्रह नारायण सिंह, जेपी जायसवाल, मनबोध प्रसाद, विजय लक्ष्मी गौतम, गोंडवाना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोड़ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनजाति मोर्चा मदन गोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा बाबूलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, हृदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मो. इस्माइल अंसारी, बृजेश यादव, दशरथ मौर्य, व्यास यादव, इलाहाबाद छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पंकज चौरसिया, पंकज वर्मा, रामप्रवेश यादव, परवेज आलम, सतीश यादव, परमहंस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ
भागलपुर। भागलपुर पुल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप का देवरिया सीमा में प्रवेश करते ही फूल-माला से स्वागत किया। वह बलिया से देवरिया के बैकुंठपुर में सभा को संबोधित करने जा रहे थे। सपा नेता वीरेंद्र चौधरी ने भागलपुर चौराहे पर देवरहा बाबा की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, पीडी तिवारी, अवधेश चौधरी, जयप्रकाश सिंह, जगत जायसवाल, रोशन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश यादव, व्यास यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय रावत, अजय यादव, विकास यादव, संदीप यादव, संजय, भरत, रामजी चौधरी, रतन प्रताप सिंह, केके यादव, रामाश्रय, मणि यादव, रमेश यादव, राणाप्रताप गौड़, रविकेश यादव, इंद्रजीत यादव, अभय यादव, हरिकेश यादव, अभिमन्यु पाल, गोपाल निषाद, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञानंद चौधरी के नेतृत्व में कुंडौली तिराहे पर स्वागत किया गया। इस दौरान राकेश यादव, संजय यादव, नागेंद्र यादव, सम्राट यदुवंशी, रवि यादव, अंगद यादव, मुकेश यादव, दीपक यादव, अरबाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed