फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sought to worship the goddess of wealth and splendor

पूजन कर धन की देवी से मांगा वैभव

Wed, 11 Nov 2015 05:31 PM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Wed, 11 Nov 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली पर्व पर बुधवार को हर घर रोशन रहा और हर मन को रोशन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शाम होते ही गांव से नगर तक दीयों और झालरों से जगमग हो गया।
विज्ञापन

हर घर में धन की देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की गई। लोगों ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे के गले मिल इस पर्व की बधाई दी।
दीप पर्व  की तैयारियों में लोग सुबह से जुट गए थे। बुधवार की दोपहर तक बाजार में गहमागहमी रही लेकिन शाम करीब आते ही सड़कों से भीड़ नदारद होने लगी और लोग पूजा की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

शाम होते ही घर के सदस्य नए कपड़े पहनकर पूजा के लिए दीयों को सजाने में जुट गए। दीयों में कपड़े या रूई की बनाई गई बाती को डाला गया।
फिर इन दीयों को तेल से भरा गया। मां लक्ष्मी और गणेेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा और आरती की गई। इसके बाद दीयों को जलाया गया।
जलते हुए दीयों को घरों पर सजाया गया। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए झालरों से सजा रखा था। घरों से लटकी झालरों और जलते दीयों की सुंदरता देखते ही बनती थी। गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी। मिठाई बांटकर इस पर्व की खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed