फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   son of ex. minister ram bhuwal nishad and three others booked in forgery

पूर्व मंत्री रामभुआल के पुत्र समेत चार पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
son of ex. minister ram bhuwal nishad and three others booked in forgery
पूर्व मंत्री रामभुआल के पुत्र समेत चार पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

रुद्रपुर। पुलिस ने सपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के बेटे प्रवीण निषाद समेत चार लोगों पर जालसाजी कर फर्जी चेक के जरिए जमीन का बैनामा कराने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया। पुलिस लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली दो बहनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर जांच कर रही है।

लक्ष्मीपुर की गेना देवी और बिंदु देवी सगी बहने हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व मंत्री के बेटे प्रवीण और उनके तीन साथियों ने मिलकर उनके साथ जालसाजी की है। गेना देवी और बिंदु देवी की रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर टू लेन सड़क के किनारे व्यावसायिक महत्व की जमीन है। दोनों बहनों का 0.015 हेक्टेयर हिस्सा है। आरोप है कि करीब दो माह पहले गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दवनाडीह गांव के प्रवीण निषाद पुत्र रामभुआल और रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सरहसबह समुदा निवासी अनिल कुमार निषाद, रामचक निवासी राजेश कुमार, अकटहां गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ जीत निषाद ने गेना देवी से उनके हिस्से की जमीन को 32 लाख 50 हजार रुपये में तय किया। उन्होंने चार लाख 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। चार मई को गेना देवी को गाड़ी बैठाकर उपनिबंधक कार्यालय ले गए। वहां गेना देवी को दो बैंकों का 17 लाख रुपये के दो चेक दिए गए। बाकी धनराशि बाद देने का वादा कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराते समय आरोपियों ने धोखे से उसकी बहन बिदु देवी के हिस्से की जमीन भी रजिस्ट्री करा ली। बकाया रुपये मांगने पर जब वे लोग धमकी देने लगे तो उन्होंने बैंक में चेक की जांच कराई। बकौल गेना देवी, बैंक में जांच कराने पर दोनों चेक फर्जी पाए गए। आरोपियों का बैैंक खाता काफी दिनों से बंद है। उन लोगों ने फर्जी चेक दे दिया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रवीण, अनिल, राजेश और इंद्रजीत उर्फ जीत निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात बनाने और धमकी देने के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मामले में गंभीरता से विवेचना की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed