फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   son killed father for property in deoria

लालच में कातिल बना बेटा: संपत्ति को लेकर हुआ विवाद बेटे ने बुजुर्ग पिता को उतारा मौत के घाट

Sat, 20 May 2023 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 May 2023 10:53 AM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव हरिबंश दुबे (80) पुत्र स्व. जमुना दुबे शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने घर पर सोए थे। इसी बीच उनका दूसरे नंबर का बेटा मनोज अपने बेटे अमन के साथ मिलकर हरिबंश के शरीर पर गड़ासे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन
son killed father for property in deoria
सुनसान पड़ा मकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संपत्ति की बटवारे को लेकर एक बेटे ने घर पर सो रहे अपने बुजुर्ग पिता पर गड़ासा से हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने आनन-फानन बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं आरोपी बेटा घर छोड़कर फरार हो गया। जबकि पुलिस आरोपी के बेटे को कोतवाली में बैठा कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव हरिबंश दुबे (80) पुत्र स्व. जमुना दुबे शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने घर पर सोए थे। इसी बीच उनका दूसरे नंबर का बेटा मनोज अपने बेटे अमन के साथ मिलकर हरिबंश के शरीर पर गड़ासे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों को देख आरोपी वहां से भाग निकला। आनन-फानन परिवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब सात बजे बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस आरोपी बेटा की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक वह फरार बताया जा रहा है। जबकि मृतक बुजुर्ग के पोते अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों के मुताबिक मृतक के तीन बेटे हैं। तीनों एक ही मकान में रहते हैं। संपत्ति को लेकर कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था।

इसी दौरान मृतक ने अपनी संपत्ति से 10 कट्ठा जमीन किसी को बेच दिया था, जिसके पैसे को लेकर और दरार पड़ गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों का कहना है कि संपत्ति के लिए उनपर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed