{"_id":"6314ee19bec5541b1e4194eb","slug":"son-in-law-sucide-deoria-news-gkp4493942200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू से विवाद होने पर ससुर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू से विवाद होने पर ससुर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू से विवाद होने पर ससुर ने लगाया फंदा
बड़हरा गांव के संवरू प्रसाद का बहू से होता था अक्सर विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बहू से विवाद होने पर रविवार की सुबह में ससुर ने छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी गुलाब प्रसाद (65) पुत्र स्व. संवरू प्रसाद क्षेत्र के एक विद्यालय में वाहन चलाते थे। परिजनों के अनुसार अक्सर बहू से उनका विवाद होता रहता था। रविवार को करीब नौ बजे किसी बात को लेकर विवाद होने पर उन्होंने कमरे में जाकर छत के कुंडे से फंदा लगा लिया।
जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी बिगनी देवी और उनके तीन पुत्रों और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।