{"_id":"68487e2368e3fc693a053da7","slug":"son-attacked-father-with-an-axe-after-quarreling-with-mother-serious-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-155750-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां से झगड़ा करने पर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां से झगड़ा करने पर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार, गंभीर
Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलही गांव में दंपती के विवाद से नाराज एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में गावं के लोगों ने घायल को सीएचसी तरकुलवा भिजवाया, जहां इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बेलही गांव निवासी मदन श्रीवास्तव 65 का पत्नी से काफी दिनों से घरेलू विवाद चल रहा है। सोमवार की रात अचानक दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
इस बीच बेटा मिंटू श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गया। उसने गुस्से में पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे पिता को काफी चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।