फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   some more fake teachers came under investigation

जांच के घेरे में आए कुछ और फर्जी शिक्षक, नोटिस जारी

Wed, 21 Oct 2020 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
some more fake teachers came under investigation
जांच के घेरे में आए कुछ और फर्जी शिक्षक, नोटिस जारी
विज्ञापन

देवरिया। शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसटीएफ टीम को जिले के कुछ और शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। जांच में इनके प्रमाणपत्रों के कूटरचित तरीके से तैयार किए जाने पुष्टि हुई है। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित समय तक अपना पक्ष नहीं रखने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में जिले में अब तक 48 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। इस कड़ी में जल्द ही कुछ और शिक्षकों के नाम जुड़ रहे हैं। एसटीएफ ने कुछ और शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा कार्यालय को दी है। इसमें वे शिक्षक शामिल हैं, जिन्होंने अपना पैनकार्ड संशोधित किया था। इनके पैन दूसरे जिले में मैच हुए हैं। इन्हीं पैन नंबर से अन्य जगहों पर भी वेतन निकल रहा है। इस मामले में अभी भाटपाररानी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय विरमापट्टी एवं बैतालपुर के प्राथमिक विद्यालय बलुहवां के एक-एक शिक्षक को नोटिस जारी कर 27 अक्तूबर तक अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार राय ने बुधवार को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत कुछ शिक्षकों के किसी अन्य के अभिलेखों के आधार पर यहां नौकरी करने के प्रामाणिक साक्ष्य मिले हैं। विभागीय प्रक्रिया के तहत अभी इन्हें नोटिस भेजा गया है। संबंधित अध्यापकों को अपने विकास क्षेत्र के बीईओ कार्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस प्राप्त कर अपना पक्ष रखने के लिए कुछ समय दिया गया है। निर्धारित समय तक आरोपित अध्यापक प्रामाणिक साक्ष्य नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अध्यापक सेवा नियमावली तथा विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed