{"_id":"624dcee09eb55a28eb3c6ba6","slug":"social-worker-deposited-penalty-the-n-quaidi-released-from-jail-deoria-news-gkp4324466124","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवी ने भरा जुर्माना तो हरेंद्र की हुई रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवी ने भरा जुर्माना तो हरेंद्र की हुई रिहाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी ने भरा जुर्माना तो हरेंद्र की हुई रिहाई
देवरिया। दस साल की सजा पूरी होने के बाद भी जुर्माना न देने के कारण जेल में बंद कैदी को रिहा कराने के लिए बुधवार को समाजसेवी मनोज गोयल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर जुर्माने की धनराशि जमा की। इससे उसकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हरेंद्र गोड़ को धारा 376 में दस साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही पचास हजार रुपये का जुर्माना देने का कोर्ट ने आदेश दिया था। सजा की अवधि पूरी होने के बाद वह जुर्माने की रकम देने की स्थित नहीं था। इसके कारण एक साल और उसे जेल में रहना था। करीब पांच माह का समय भी गुजर चुका था। इसी बीच प्रदेश स्तर पर जुर्माना न देने के कारण जेल में बंद कैदियों की सूची शासन ने तैयार कराई। इन सभी का जुर्माना जमा करने की व्यवस्था बनाई गई। इसके तहत एमकेजी के अध्यक्ष व समाजसेवी मनोज गोयल ने भाजपा के स्थापना दिवस के दिन 28,220 रुपये जमा कर हरेंद्र को रिहा कराया। प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि जुर्माना न देने के कारण कैदी रिहा नहीं हो पा रहा था। प्रदेश की 48 जेलों में 135 कैदियों की सूची शासन ने तैयार कराई थी। उसमें हरेंद्र का नाम भी शामिल था।