फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   so pushed old couple

वृद्ध दंपती को थाना प्रभारी ने धक्का देकर भगाया, एसपी से की शिकायत

Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
so pushed old couple
वृद्ध दंपती को थाना प्रभारी ने धक्का देकर भगाया, एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

बघौचघाट। बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे वृद्ध दंपती को शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी ने धक्का देकर थाने से न केवल भगा दिया बल्कि अपशब्द भी कहा। थाना प्रभारी की बातें सुनकर फरियाद लेकर गए अन्य लोग मौके से सरक लिए। बुजुर्ग ने शनिवार को एसपी से थाना प्रभारी के आचरण के बारे में लिखित शिकायत की है।

थाना क्षेत्र के रामपुर महुआवारी निवासी विश्वनाथ जायसवाल व उसके पुत्र गोपाल जायसवाल के बीच एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हो गया। विश्वनाथ के तीन पुत्र हैं। गोपाल तीसरे नंबर का है। आरोप है कि वह अपने मां,बाप पर अपने हिस्से का जमीन लिखने का दबाव बना रहा है। कुछ दिन पहले मना करने पर माता, पिता की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद विश्वनाथ व उनकी पत्नी लीलावती दोनों मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहे है। लेकिन थाना प्रभारी वृद्ध दम्पत्ति की कोई सुनवाई नहीं कर रहें हैं। उधर, पुत्र की तहरीर पर माता-पिता के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। अपने बेटे से परेशान दोनों शुक्रवार को भी थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें धक्का देकर थाना परिसर से भगा दिया। दोनों शनिवार को एसपी से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत की। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित का भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। थाने से भगाए जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed