{"_id":"2de541056e19a0a52cafb59ed3651a1f","slug":"so-met-sleeping-during-duty-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोत मिले एसओ, गैरहाजिरी रपट लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोत मिले एसओ, गैरहाजिरी रपट लिखी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगाड़ और सैल्यूट मारकर अधिकारियों को खुश करने वाले थानेदारों पर एसपी ने आते ही शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक, कमांडो प्रभाकर चौधरी ने सभी थानेदारों को नया फरमान जारी कर दिया कि बिना बुलाए थानेदार, इंस्पेक्टर या पुलिसकर्मी आवास पर मिलने नहीं आएंगे।
गुुरुवार को प्रेसवार्ता खत्म होने के बाद एसपी प्रभाकर चौधरी ने मातहतों के साथ पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से लेकर शास्त्रागार का निरीक्षण किया। पुलिस लाइंस का हाल जानने के बाद एसपी ने शाम को कोतवाली का निरीक्षण किया। सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया।
सूत्रों ने बताया कि सभी थानेदारों की जीपीएस लोकेशन लेने के बाद एसपी प्रभाकर चौधरी, मातहत एएसपी नरेन्द्र कुुमार सिंह के साथ रात 11 बजे थानों का हाल जाने के लिए निकले। एसपी कसया रोड पर आगे बढ़े तो रामपुर कारखाना एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह डुमरी के पास गश्त करते मिले।
विज्ञापन
गाड़ी तरकुलवा की तरफ बढ़ी और थाने के अंदर पहुंची। एसओ आलोक सोनी सोते मिले। एसपी प्रभाकर चौधरी ने पूछताछ शुरू की। फोन के बाद आवाज देने पर भी थानेदार की नींद नहीं खुली तो एसपी ने तत्काल गैर हाजिरी रपट लिख दिया। पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई।
थानेदार से जवाब मांगा गया है। हालांकि, एसपी अपनी इस पहल को गोपनीय रखते तो और बात होगी। तरकुलवा चेकिंग के बाद जिले के सभी थानेदार अलर्ट पर हो गए। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि थानेदार अनुपस्थित मिले हैं। जवाब मांगा गया है।