{"_id":"61c4bd90f5477e26a35e74bc","slug":"so-line-spot-on-charges-of-negligence-deoria-news-gkp421013534","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ लाइन हाजिर
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में रामपुर कारखाना के एसओ दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह थाने में तैनात मान सिंह को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थानेदार को आला अफसरों के आदेशों की अवहेलना करना बृृहस्पतिवार को भारी पड़ गया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी भूमि से लोगों के अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। इस भूमि पर सरकारी भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार अफसरों और एसओ से कहा, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। इससे पुलिस के अधिकारी नाराज हुए। इस पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ को एसपी ने हटा दिया है।