फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   so fainted in sp office

Deoria News: एसपी कार्यालय में बेहोश हो गए भटनी थानेदार

Sat, 20 Apr 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
so fainted in sp office
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

सदर कोतवाल ने देवरिया मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। एक मामले की विवेचना में एसपी कार्यालय में बयान देने पहुंचे भटनी थानेदार अचानक बेहोश हो गए। इसके चलते कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। एसपी के निर्देश पर पहुंचे सदर कोतवाल ने उन्हें देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानेदार बीपी व अन्य समस्याओं से पिछले कुछ महीनों से जूझ रहे हैं।
भाटपाररानी क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह और भटनी प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा एक विवेचना के मामले में शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां बयान चलने के दौरान अचानक भटनी एसओ अचेत होकर गिर पड़े। यह देखकर सीओ व कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी घबरा गए। तभी जानकारी पर एसपी ने सदर कोतवाल व अन्य पुलिस के सहयोग से उन्हें अस्पताल भेजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस थाने में मौजूद एसआई व अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पिछले कुछ महीनों से बीपी, शुगर व अन्य समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य के चलते उन्हें आराम नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से दिक्कत आई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय कार्य के चलते एसपी कार्यालय में हम दोनों पहुंचे थे। इसी दौरान एसओ भटनी की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह फिलहाल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed