फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smugglers have changed their method... now they have started sending animals in Bolero.

Deoria News: तस्करों ने बदला तरीका...अब बोलेरो में भरकर भेजने लगे पशु

Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Smugglers have changed their method... now they have started sending animals in Bolero.
देवरिया। बड़े पहिया और तेज रफ्तार के चलते ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर लक्जरी वाहन के तौर पर सबसे सफल गाड़ी बोलेरो का तस्करों ने दुरुपयोग शुरू कर दिया है। तस्करों ने इस गाड़ी में बीच व पिछली वाली सीटों को निकालकर उस खाली जगह में बछड़े लोडकर बाॅर्डर पार कराने लगे। मझौलीराज पुलिस चौकी के पास हुए हादसे ने तस्करों के इस नए खेल का खुलासा किया।
विज्ञापन

पशु तस्करी के लिए आमतौर पर ट्रक और पिकअप का इस्तेमाल होता रहा है। पिकअप का इस्तेमाल तस्कर इसलिए करते हैं कि इस गाड़ी का चेसिस बड़ा मजबूत होता है। कंपनी की तरफ से इस पर दो टन तक का माल लोड करने का निर्देश होता है, लेकिन पांच टन तक माल ढुलाई हो जाती है। बड़े पहियों और तेज रफ्तार की वजह से ग्रामीण सड़कों पर इस वाहन से तस्कर आराम से पशुओं को लेकर चले जाते हैं। पीछा करके इस गाड़ी को रोकने में दिक्कत आती है। गाड़ी के आगे लगे लोहे के हुड से तस्कर पीछा करने वाली पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते रहे हैं। पिछले साल पुलिस को पिकअप गाड़ियों की निगरानी से लेकर उन गाड़ियों पर लगे लोहे के एंगल तक को कटवाना पड़ा था। हालांकि, अब पिकअप को देखते ही लोगों को इस गाड़ी पर संदेह होने लगता है। इसीलिए अब पशु तस्करों ने इसके अलावा छोटी लोडर गाड़ी मैजिक के अलावा बोलेरो का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है। बोलेरो में पशुओं को लोड करने के लिए उसमें पीछे व बीच में लगे सीट को हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed