फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smoke started coming out from the wheel of Mathur Chhapra Express train in Deoria, fire extinguished

Deoria News:'द बर्निंग ट्रेन' बनते बची मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, पहिए से धुआं उठने से मची अफरा-तफरी- ऐसे पाया काबू

Mon, 16 Dec 2024 12:27 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 12:27 PM IST
सार

मथुरा-छपरा एक्सप्रेस अभी बैतालपुर-गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के बीच पोखरभिंडा गांव के समीप पहुंची थी कि ट्रेन के जनरल बोगी के ब्रेक से धुंआ उठने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसकी जानकारी होते ही लोको पायलट व गार्ड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक लिया। यात्रियों एवं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से धुंआ पर काबू करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Smoke started coming out from the wheel of Mathur Chhapra Express train in Deoria, fire extinguished
धुआं निकलने के बाद ट्रेन से बाहर निकले यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौरी बाजार-बैतालपुर के बीच मथुरा-छपरा ट्रेन के जनरल बोगी के ब्रेक से अचानक धुंआ निकलने लगा। धुंआ उठता देख ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट व ट्रेन के गार्ड की सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टला। लगभग चालीस मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।

विज्ञापन



बिहार प्रांत के छपरा से चलकर मथुरा को जाने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस सोमवार की सुबह लगभग करीब 7.20 बजे देवरिया रेलवे स्टेशन से गुजरी। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस अभी बैतालपुर-गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के बीच पोखरभिंडा गांव के समीप पहुंची थी कि ट्रेन के जनरल बोगी के ब्रेक से धुंआ उठने लगा।
विज्ञापन


धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसकी जानकारी होते ही लोको पायलट व गार्ड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक लिया। यात्रियों एवं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से धुंआ पर काबू करने का प्रयास किया गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद उठ रहे आग पर काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ा हादसा टला। यात्रियों ने राहत की सांस ली। लगभग 30 मिनट बाद ट्रेन अपने गंतव्य के तरफ पुन: रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक भरत कुमार ने बताया कि बताया कि ब्रेक में धुंआ उठने के चलते ट्रेन रुकी हुई थी। लोक पायलट व गार्ड ने उसे ठीक किया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed