फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   six positive found

छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Thu, 06 Jan 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
six positive found
छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमा सतर्क
विज्ञापन

जनपद में 29 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। हर रोज पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा की ओर से सतर्क बढ़ा दी गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हो गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
कोरोना संक्रमण जिले में पांव पसार रहा है। इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। विदेश तथा महानगरों से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। तीसरी लहर की आशंका को लेकर मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। बृहस्पतिवार को छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विकास खंड भाटपाररानी क्षेत्र का एक युवक पॉजिटिव मिला है। वह 27 दिसंबर को मुंबई से घर आया था। उसके परिवार में ग्यारह लोग हैं। एक जनवरी को दिल्ली से आई शहर के एक मोहल्ले की महिला संक्रमित मिली हैं। वहीं सदर विकास खंड क्षेत्र के एक गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह एक जनवरी को दुबई से घर आया है। उसके परिवार में चार सदस्य हैं। सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह एक सप्ताह पहले अपने पिता को राममनोहर लोहिया चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती कराने गई थी। इसी तरह गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव की किशोर भी संक्रमित मिली है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सीएमओ के निर्देश पर सविलांस टीम संक्रमित लोगों से संपर्क कर उनके कांटेक्ट में आने वाले लोगों की जांच कराने में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी लोगों में अभी डर नहीं है। लोगों की लापरवाही चरम पर है। बिना मॉस्क लगाए लोग घरों से निकल रहे हैं। रात में दस बजे के बाद भी बाइक व चार पहिया से लोग फर्राटे भर रहे हैं। सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेेखी की जा रही है। वहीं कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। समय रहते लोग सजग नहीं हुए तो इसकी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक 20261 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20010 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में 27 लोगों का इलाज चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज में एंटीजन पॉजिटिव आने पर मरीज को दी जा री दवा की किट
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देश पर संबद्ध जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट ओपी यादव ने एंटीजन जांच कक्ष में दवा की किट उपलब्ध करा दी है। वहां तैनात कर्मियों को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर काउंटर से तत्काल दवा की किट मरीज को देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीज को दवा के लिए भटकना न पड़े और संक्रमण न फैल सके।

कोट
जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 2750 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एंटीजन 1178, आरटीपीसीआर 1572 शामिल हैं। जिले में छह पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 29 हो गए हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 425433 लोगों का कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed