फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six killed in road accident in Deoria, two serious out of six injured

दुर्घटना : देवरिया में सड़क हादसे में छह की मौत, घायलों में दो गंभीर

Tue, 19 Apr 2022 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2022 02:02 AM IST
सार

मृतकों में बोलेरो सवार शुभम गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ सिंह, जोगन सिंह, अंकुर पांडेय (18 वर्ष) पुत्र देवदत्त पांडेय एवं बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Six killed in road accident in Deoria, two serious out of six injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार की 10 बजे इंदूपुर काली मंदिर मोड़ के समीप तिलक समारोह से लौट रही बोलेरो एवं प्राइवेट बस की हुई आमने सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन घायल हो गये, जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ग्राम कोहड़ा थाना कसया जनपद कुशीनगर निवासी आधा दर्जन लोग बोलेरो से रुद्रपुर की तरफ से एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। रात लगभग 10 बजे गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर काली मंदिर के समीप पहुंच थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही प्राइवेट बस एकदम से बोलेरो के सामने आ गई। बोलेरो चालक को संभलने और बचने के लिए गाड़ी मोड़ने का भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों सहित मौके पर पहुंची पुलिस को बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में बोलेरो सवार शुभम गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ सिंह, जोगन सिंह, अंकुर पांडेय (18 वर्ष) पुत्र देवदत्त पांडेय एवं बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है। एसपी डा. श्री पति मिश्र ने छह लोगों के मौत की पुष्टि की है। जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed