फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Murder Case Inside Story Six Dead Bodies Lay Scattered in 30 Minutes in Deoria Crime News

देवरिया नरसंहार: जो जहां मिला... वहीं पर मारते-काटते गए हमलावर, 30 मिनट में बिछ गईं छह लाशें, ऐसे हुआ घटनाक्रम

Tue, 03 Oct 2023 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

Deoria Murder News:  देवरिया कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी। सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Deoria Murder Case Inside Story Six Dead Bodies Lay Scattered in 30 Minutes in Deoria Crime News
Deoria Murder News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर सोमवार की सुबह पौ फटते ही कोहराम मच गया। एक हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रतिशोध में पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जो, जहां मिला, उसे वहीं मार-काटकर मौत की नींद सुला दिया गया। 
विज्ञापन


महज 30 मिनट के भीतर ही सत्यप्रकाश दूबे के घर में छह लाशें बिछ गईं। पुलिस के पहुंचने पर बगीचे के बीच स्थित सत्य प्रकाश दूबे के मकान से छह लाश निकलीं तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घर के अंदर हर ओर और दरवाजे तक बिखरा खून घटना की भयावहता को दर्शा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार का दिन उजाले के साथ ही दो परिवार के लिए काला साबित हो गया। जमीन के विवाद में सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे प्रेमचंद यादव की कहासुनी के बाद हत्या से उनके घर वाले आक्रोशित हो गए। प्रतिशोध लेने के लिए उनके पक्ष के लोगों ने सत्यप्रकाश के घर पर धावा बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पचास की संख्या में हमलावरों ने जिसे, जहां पाया, उसी हालत में मारते हुए घर तोड़ने लगे। हमलावरों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने छोटे बच्चों तक को नहीं बख्शा। बरामदे में सत्यप्रकाश और किरन की हत्या के बाद हमलावार टीनशेड में छिपे उनके बच्चों को बाहर खींच लाए और उनकी हत्या कर दी। 
Trending Videos

हमलावरों की नृशंसता और आक्रोश देखकर मोहल्ले के लोग भी घरों में छिप गए। पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी गांव के दूसरे छोर से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस की गाड़ी से जिला मुख्यालय पर भेजवाया। हमलावरों का खौफ ऐसा था कि उनके भागने के बाद पुलिस के सामने भी ग्रामीण कुछ बोलने से कतराते रहे।

भूमि विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या, प्रतिशोध में दंपती और तीन बच्चों को मौत के घाट उतारा
आपको बता दें कि देवरिया कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी। सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

छह लोगों की हत्या की घटना दुखद है। घटना के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या हुई है। एक हत्या के बदले अन्य हत्याएं की गई। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह

 

घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जमीन के लिए हत्या हुई है। शासन के निर्देश पर जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।- प्रशांत कुमार, स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था


 

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार, गांव नहीं ले जाए गए शव
गांव में तनाव को देखते हुए पोस्टमार्टम के बाद छह शवों का दाह संस्कार अलग-अलग दो स्थानों पर पुलिस ने कराया। कांपते हाथों से बेटों ने मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के कुर्ना नाला के पास श्मशान घाट पर पहुंचा, जहां पर उनके पुत्र तेज प्रताप 13 ने मुखाग्नि दी। 

 

पिता को मुखाग्नि देते ही वह रो पड़ा। जबकि सत्यप्रकाश दूबे, पत्नी किरण और उनकी तीन संतानों का शव पोस्टमार्टम के बाद रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा घाट पहुंचा, जहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवेश ने मुखाग्नि दी। घटना के बाद वह काफी सहमा हुआ है। पुलिस ने सुबह से शाम तक अपनी सुरक्षा में रखा। वह खुद ही पूरे दिन रोते-बिलखते सुरक्षा की गुहार लगाता रहा। 

 

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
-सुबह छह बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर बाइक से पहुंचे।
-करीब दस मिनट तक विवाद के बाद प्रेम यादव की हत्या कर दी गई।
-हत्या की खबर मिलने के बाद 6.20 बजे आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के घर पर लाठी, डंडा और असलहा लेकर बोला धावा।
-15 मिनट तक सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आक्रोशित भीड़ ने तांडव मचाने के बाद परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी।
सात बजे पुलिस पहुंची और सत्यप्रकाश दुबे के घर से एक- एक कर छह लाशें निकाली।
सुबह आठ बजे घटना स्थल पर डीएम और एसपी पहुंच गए।
नौ बजे घटना स्थल पर आईजी और कमिश्नर अनिल डिंगरा भी पहुंच गए।


 

9.30 बजे पुलिस ने पांच लोगों की हत्या के आरोपी पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
2.56 बजे स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद के साथ हेलीकाप्टर से देवरिया पुलिस लाइंस पहुंचे।
चार बजे दोनों उच्चाधिकारी फतेहपुर के लेहड़ा टोला घटना स्थल पर पहुंचे।
30 मिनट तक रुकने के बाद देवरिया के लिए रवाना हो गए। 
5.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
5.30 बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य का शव पोस्टमार्टम के बाद कुर्जा नाले पर पहुंचा।
5.48 बजे दाह संस्कार किया गया।
8.30 बजे सत्यप्रकाश और उनके परिजनों का शव लेकर पुलिस पटनवा पुल पहुंची, जहां दाह संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed