{"_id":"623a06eb5ddcec5d071cec9b","slug":"six-beaten-up-for-voting-for-bjp-candidate-deoria-news-gkp4307164169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर छह को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर छह को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर छह को पीटा
रामपुर कारखाना। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने छह मतदाताओं को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो दिनों की जांच के बाद पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत 14 लोगों पर बलवा, मारपीट करने और जान-माल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा मिश्र गांव में होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। रामकृपाल बिंद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान बैजनाथ यादव के साथ गोलबंद होकर आए आरोपितों ने छह लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर इन लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
पिटाई से रामकृपाल, रामानंद, शेषनाथ चौहान, राजेंद्र और विकास को गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार की रात पुलिस ने रामकृपाल की तहरीर पर पूर्व प्रधान बैजनाथ यादव, तिलक यादव, जनार्दन यादव, सोनू निषाद, नीरज निषाद, इंद्रजीत यादव, कुंदन, नितेश, मोहन, प्रिंस, छोटू, प्रियांशु, जय हिंद और गोविंद पर बलवा और मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।