फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sister died due to current, brother burnt

लार थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में करंट से बहन की मौत, भाई की हालत नाजुक

Fri, 17 Sep 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
sister died due to current, brother burnt
लार थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में करंट से बहन की मौत, भाई की हालत नाजुक
विज्ञापन

लार। छत की कुंडी से झूला बना झूल रहे दो भाई बहन करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही बहन की मौत हो गई। छोटा भाई झुलस गया। कुछ देर बाद बरामदे में पहुँची माँ ने दोनों को देखा तो चीखपुकार मचाया। यह देख पड़ोस के लोग दोनों को सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने नंदिनी 8 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं भाई विष्णु की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लार थाना क्षेत्र के भैसही गांव निवासी शैलेंद्र कुशवाहा की बेटी नंदिनी 8 वर्ष और बेटा विष्णु शाम को अपने घर के बरामदे में छत की कुंडी से साड़ी का झूला बना खेल रहे थे। परिजनों के अनुसार तभी भींगी हुई साड़ी में करेंट आ गया। जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही नंदिनी की मौत हो गई। वहीं वहीं विष्णु बुरी तरह से झुलस गया। दरवाजे पर बैठी मां बरामदे में पहुंची तो दोनों को अचेतावस्था में देख शोर मचाया। आवाज सुन पहुंचे पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद नंदिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं विष्णु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। वह एक भाई और एक बहन थे। बेटी की मौत के सूचना के बाद से ही माँ बदहवास हैं। पिता शैलेंद्र कुशवाहा का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed