{"_id":"6461224682accc644109cd46","slug":"singham-became-a-soldier-with-a-pistol-was-getting-confused-deoria-news-c-7-1-gkp1010-167683-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिस्टल लगाकर सिंघम बना सिपाही, गांठ रहा था रौब, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिस्टल लगाकर सिंघम बना सिपाही, गांठ रहा था रौब, एसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
कमर में पिस्टल लगाकर घूमता सिपाही
तस्वीर खींचकर पुलिस के आला अफसरों को ट्वीट करने पर हुई
ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई
मईल/देवरिया। मईल थाने पर तैनात एक सिपाही कमर में पिस्टल लटकाकर सिंघम की स्टाइल में रौब गांठ रहा था। इसी बीच किसी ने फोटो खींचकर पुलिस के आला अफसरों को ट्वीट कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया है। मईल थाने में तैनात सिपाही अमित यादव की शिकायत कुछ लोगों ने ट्वीट कर किया कि वह एक दरोगा की पिस्टल लगाकर क्षेत्र में चलते हैं। फिल्मी स्टाइल में लोगों पर वर्दी का गांठते हैं। इससे लोग सहमते हैं। मामले की शिकायत पहुंचने पर अमित यादव के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई।
-- -- -- -- -- -
सिपाही को किस दरोगा ने दी पिस्टल
विभागीय अफसरों के अनुसार सिपाही को विशेष ड्यूटी में ही पिस्टल जारी होता है। पर अमित के पास पिस्टल कहां से आई और किसने दिया। इसे लेकर महकमे में चर्चा हो रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार थाने पर तैनात एक दरोगा ने सिपाही को पिस्टल दी है। उसके बारे में चर्चा है कि वह अक्सर अपनी पिस्टल थाने के सिपाही को दे देते हैं। जबकि नियम है कि सिपाही को पुलिस लाइन से पिस्टल जारी होता है। थाने पर तैनात सिपाही को पिस्टल नहीं जारी किया जा सकता है।
-- -- -- --
कोट
- पिस्टल लगाकर घूमने वाले सिपाही की शिकायत मिली है। उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके नाम पिस्टल निर्गत नहीं थी। किसने पिस्टल उसे दिया, इसकी जांच की जा रही है। इतना जरूर है कि पिस्टल विभागीय है। अंशुमन श्रीवास्तव
विज्ञापन
सीओ, बरहज