फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sikandar won over surendra in wrestling

गायघाट के सिकंदर ने ददरी के सुरेंद्र को दिखाया आसमान

Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
sikandar won over surendra in wrestling
गायघाट के सिकंदर ने ददरी के सुरेंद्र को दिखाया आसमान
विज्ञापन

रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र के विरवां गांव में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान गोरखपुर और देवरिया जिले के पहलवानों में जोरदार टक्कर देखने को मिली। दिनभर चले दंगल प्रतियोगिता में देशी कुश्ती कला का प्रदर्शन देखने के लिए क्षेत्र से भारी भीड़ उमड़ी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता प्रदीप यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। देवरिया जिले के गायघाट के पहलवान सिकंदर ने गोरखपुर जिले के ददरी गांव के पहलवान सुरेंद्र पर हैरतअंगेज दांव लगाकर चित कर दिया। उद्घाटन कुश्ती में गोरखपुर के पहलवान को आसमान दिखाते ही देवरिया के पहलवान पर इनाम की बारिश होने लगी। देशी कुश्ती प्रतियोगिता में करीब 50 जोड़ कुश्ती कराई गई। जिसमें मऊ जिले के कमल और गोरखपुर जिले के हरिश्चंद्र का जोड़ देखने लायक था। दोनों पहलवानों के दाव-पेंच और काट के लोग कायल हो गए। दोनों की कुश्ती बराबर रही। दंगल में गायघाट के राकेश यादव ने मऊ जिले के पहलवान अमरजीत को पछाड़ कर कुश्ती जीत ली। हरियाणा के पहलवान अंकित और गोरखपुर के पहलवान सुरेंद्र यादव की कुश्ती बराबर रही। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि कुश्ती का खेल हमें विरासत में मिला है। भारत में कुश्ती के बड़े नामचीन पहलवान हुए। आज भी कुश्ती में नौजवान देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं। बेटियां कम संसाधन में ओलंपिक में पदक जीत रही हैं। सरकार को माटी के इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए यूपी में विशेष पैकेज देना चाहिए। इस अवसर पर चंद्रिका निषाद, रामकेवल यादव, बृजमोहन यादव, रामवृक्ष, विजय यादव, संजय गुप्ता, सुनील, दिलीप, अमानत, शिवचरन, आशाराम निषाद और शेर सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed