{"_id":"63e92b6cf93581436004e3cf","slug":"siddharth-became-deoria-kesari-deoria-news-c-7-1-51766-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: देवरिया केसरी बने सिद्घार्थ, कुमार का खिताब दुर्गेश यादव के सिर सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: देवरिया केसरी बने सिद्घार्थ, कुमार का खिताब दुर्गेश यादव के सिर सजा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
देवरिया केसरी का खिताब नरसिंह डाड़ के सिद्घार्थ यादव, देवरिया कुमार केवटलिया के दुर्गेश यादव एवं
Link Copied
देवरिया। जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति की ओर से रविवार को मेहड़ा पुरवा स्थित माधव इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया केसरी का खिताब नरसिंह डाड़ के सिद्घार्थ यादव, देवरिया कुमार केवटलिया के दुर्गेश यादव एवं देवरिया टाइगर इमिलिहा के आनंद यादव के सिर सजा। खेलप्रेमियों ने भी जबरदस्त उत्साह के साथ इस मुकाबले का आनंद उठाया। दंगल प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं संगठन के अध्यक्ष रामाश्रय यादव की देखरेख में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महेंद्र भंते ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद दंगल के बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। जिले के नामी गिरामी अखाड़ों के पहलवानों ने इसमें प्रतिभाग किया। 50 जोड़े से अधिक मुकाबलों में उत्साह व जोर आजमाइश का दौर खूब चला। देवरिया टाइगर के लिए हुए मुकाबले में आनंद यादव इमिलिहा प्रथम, आनंद मोहन चौरसिया लुअठही बाजार द्वितीय, अमित यादव गौरीबाजार व विशाल यादव इमिलिहा तृतीय स्थान पर आए। देवरिया कुमार के लिए दुर्गेश यादव केवटलिया प्रथम, आदित्य विश्वकर्मा हनुमान मंदिर रोड द्वितीय, देवेंद्र यादव फत्तेपुर व सत्यनारायण यादव हनुमान मंदिर रोड तीसरे स्थान पर रहे। देवरिया केसरी के लिए हुए मुकाबले में सिद्घार्थ यादव नरसिंह डाड़ पहले, विश्वजीत चौहान बकुची दूसरे तथा अवधेश यादव तिवई व अमित यादव परशुरामपुर तीसरे स्थान पर आए। निर्णायक राजेश कुमार शर्मा, राजेश यादव, रोशनलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, विशाल यादव, मुनीब यादव आदि शामिल रहे। इसके पूर्व विभिन्न मुकाबलों के पूर्व मौजूद अतिथियों ने हाथ मिलवाकर मुकाबलों का आरंभ कराया और विजेता पहलवानों को नगद इनाम देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।