{"_id":"5eb973bf8ebc3e908a717a5d","slug":"shramik-special-reached-deoria-news-gkp350893186","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 कोच में सूरत से आए पूर्वांचल के श्रमिक, बसों से हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 कोच में सूरत से आए पूर्वांचल के श्रमिक, बसों से हुए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 कोच में सूरत से आए पूर्वांचल के श्रमिक, बसों से हुए रवाना
सवा सात घंटे की देरी से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 1200 यात्री थे सवार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सूरत से श्रमिकों को लेकर 24 कोच की श्रमिक स्पेशल ट्रेन सवा सात घंटे की देरी से देवरिया स्टेशन पौने आठ बजे 1200 श्रमिकों को लेकर पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के बाद श्रमिक नीचे उतरे] जहां चाय, लंच पैकेट देकर रोडवेज की बसों से रवाना किया गया। इसके घंटे बार दूसरी ट्रेन भी पहुंची। देर रात में तीसरी ट्रेन के आने की संभावना है। तीनों ट्रेन 3860 लोगों को लेकर जैसे ही देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचीं, एनाउंसमेंट शुरू हो गया। सभी से अपनी बारी की प्रतीक्षा करने की बात कही गई। सभी बोगियों के गेट पर सुरक्षा बलों का पहरा रहा। एक-एक बोगी से यात्रियों को क्रम से उतारा गया।
गुजरात के सूरत और बड़ौदा से रविवार को 3860 यात्रियों को लेकर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलीं। इसमें देवरिया के साथ ही बलरामपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्वार्थनगर, कुशीनगर, सहारनपुर, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, जालौन समेत बिहार प्रांत के कई जिलों के लोग सवार थे। इन सभी को उनके जिले और घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम से 120 मंगाई गई थीं। रेलवे स्टेशन रोड, मालगोदाम और गोरखपुर ओवरब्रिज के पास की खाली जमीन पर बसों को खड़ा किया गया था। निगम और अनुबंध की 50-50 बसें यात्रियों को ले जाने में लगी रहीं। 20 बसों के इंतजाम में रोडवेज के जिम्मेदार लगे हुए थे। ट्रेनों के आते ही श्रमिकों को भेजे जाने के इंतजाम में जिम्मेदार अधिकारी जुट गए। डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल टीजे सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय और जीआरपी के लोग व्यवस्था में लगे रहे।