{"_id":"691231613036d511eb0a958f","slug":"shopping-complex-ready-employment-will-be-available-deoria-news-c-208-1-deo1009-167518-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार, मिलेगा रोजगार
Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रोड में बनकर तैयार नगरपालिका परिषद का शापिंग काम्प्लेक्स, फोटो: संवाद
- फोटो : सांकेतिक
देवरिया। नगरपालिका परिषद का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। कुछ अड़चनें इसके शुरू होने में बाधक हैं। नगरपालिका परिषद इसका समाधान निकालने की जुगत में है। इसके शुरू होने से लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
नगरपालिका परिषद शहर में पार्किंग के साथ-साथ रोजगार की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गोरखपुर रोड पर कोऑपरेटिव चौराहे से उत्तर एक शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है।
कॉम्प्लेक्स तीन फ्लोर में बना है। इसमें करीब 22 दुकानें हैं। भूतल व प्रथम तल पर 11-11 दुकानें हैं। इसके सबसे ऊपरी तल पर एक बड़ा हाल है। इसको दो पार्ट में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसको कोई बड़ी कंपनी का कार्यालय, बैंक या होटल आदि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सीढ़ी के साथ लिफ्ट लगाने की भी व्यवस्था की गई है। ताकि लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़ेग। आधुनिक तरीके से डिजायन इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
साथ ही शहरियों को खरीदारी के लिए एक बेहतर स्पेस मिलेगा। हालांकि इसमें अभी देरी है।