फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shopkeepers create ruckus over irregularities in drain construction

Deoria News: नाली निर्माण में अनियमितता पर दुकानदारों ने किया हंगामा

Sun, 10 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers create ruckus over irregularities in drain construction
सलेमपुर। नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर शनिवार शाम दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। दुकानदारों ने नाली निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाकर कार्य रोक दिया। बाद में पुलिस के पहुंचने और ठेकेदार की ओर से सही कार्य कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भटनी के घांटी बाजार में सड़क के दोनों तरफ लोक निर्माण विभाग नाली का निर्माण करा रहा है। शनिवार की शाम निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर दुकानदारों ने कार्य रोक दिया। आरोप है कि जानकारी पर पहुंचे मुंशी के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को घांटी पुलिस चौकी पर बुलाया, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। बाद में ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य कराने की बात कहने पर नाराज लोग शांत हुए।
विज्ञापन

दुकानदार सतीश कुमार गुप्त ने बताया कि नाली निर्माण में दोयम दर्जे का मैटेरियल प्रयोग किया जा रहा है। कई बार इसको लेकर विरोध किया गया, लेकिन जिम्मेदार मानने को तैयार नहीं हुए। इससे परेशान होकर निर्माण कार्य रोकना पड़ा। नाली निर्माण करा रहे मुंशी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नाली का निर्माण पीडब्ल्यूडी जमीन के अंतिम छोर पर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानदारी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी दुकान टूट रही है तो बेवजह आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि सड़क के किनारे नाली निर्माण में दुकानदारों ने मानक के विपरीत कार्य करने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंच कर समस्या समाधान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed