फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shivpal

सरकार बनी तो स्नातकों को रोजगार के लिए देंगे पांच लाख रुपये

Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
shivpal
सरकार बनी तो स्नातकों को रोजगार के लिए देंगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

भलुअनी ब्लॉक के करमटार शेरखां में प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी(देवरिया)। करमटार शेरखां में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत शिवपाल सिंह यादव ने गिरेंद्र प्रताप यादव को बरहज विधान सभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो सभी स्नातक उत्तीर्ण को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, वृद्धजनों को पेंशन और तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। रथयात्रा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से निकली है। इसमें लोगों भाजपा सरकार की गलत नीतियों व फैसलों से अवगत कराया जा रहा है। करमटार चौराहे पर जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। संचालन भरत दुबे व अध्यक्षता जयश्री विश्वकर्मा ने किया। सभा को बीरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादात फातिमा, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, दीपक मिश्र, अजय त्रिपाठी, अनिल यादव ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सौंदा, सोनुघाट, बिरौना, बरीपुर,गरेड, भलुअनी में रथयात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव, शिवजी यादव, जितेंद्र सागर, रामनगीना यादव, कलेक्टर शर्मा, यशवंत यादव, सुमन भारती, दीनदयाल यादव, गिरिजेश सिंह, हरिशंकर मल्ल, बंटी यादव, सीता यादव, रामदास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मईल प्रतिनिधि के अनुसार,मईल चौराहे पर प्रसपा अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कोई नेता दिखा। इस पर उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां केवल प्रेम कुमार चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद परिवर्तन यात्रा भागलपुर होते हुए बलिया के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed